asia-cup
Pic: Social Media

Loading

विनय कुमार

 

नई दिल्ली. आज गुरुवार, 31 अगस्त को एशिया कप के ताज़ा सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। श्रीलंका  के Pallekele International Cricket Stadium, Pellekele के मैदान में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबला होगा। आइए जानें वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक दोनों देशों के बीच कितने मैच खेले गए और कौन है सवा सेर। 

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 51 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। जिसमें 40 मैचों में श्रीलंका ने जीत दर्ज़ की। वहीं, बांग्लादेश ने 9 मैचों में श्रीलंका को हराया। 2 मैच बेनतीजा रहे। 

वहीं, एशिया कप में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच (Asia Cup Bangladesh vs Sri Lanka Head To Head) अब तक कुल 15 मैच खेले गए हैं। जिसमें 12 में श्रीलंका ने किला फठहर की, तो बांग्लादेश की झोली में सिर्फ़ 3 जीत आई है। 

कब और कितने विकेट से जीती बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमें-

  • साल 1986 : श्रीलंका 7 विकेट से जीता 
  • साल 1988 : श्रीलंका 9 विकेट से जीता 
  • साल 1990 : श्रीलंका 71 रन से जीता 
  • साल 1995 : श्रीलंका 107 रन से जीता  
  • साल 1997 : श्रीलंका 103 रन से जीता 
  • साल 2000 : श्रीलंका 9 विकेट से जीता 
  • साल 2004 : श्रीलंका 10 विकेट से जीता 
  • साल 2008 : श्रीलंका 131 रन से जीता
  • साल  2008 : श्रीलंका 158 रन से जीता 
  • साल 2010 : श्रीलंका 126 रन से जीता 
  • साल 2012 : DLS Method से बांग्लादेश 5 विकेट से जीता 
  • साल 2014 : श्रीलंका 3 विकेट से जीता 
  • साल 2016 : बांग्लादेश 23 रन से जीता 
  • साल 2018 : बांग्लादेश 137 रन  से जीता 
  • साल 2022 : श्रीलंका 2 विकेट से जीता 

यानी, पूरे ODI Cricket के साथ-साथ Asia Cup में भी श्रीलंका का पलड़ा काफी भारी है।