Virat Kohli
File Photo

विराट कोहली ने साल 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी।

    Loading

    नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। इस बार आईपीएल में 2 नई टीमें हिस्सा लेने वाली है। वहीं, आईपीएल-2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होगा। इसी बीच आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) को लेकर एक खबर सामने आई है। विराट कोहली (Virat Kohli) एक बार फिर आरसीबी (RCB) की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं।

    आरसीबी (RCB) के चेयरमैन की माने तो, विराट कोहली (Virat Kohli) आईपीएल 2022 में टीम की कप्तानी कर सकते हैं। बता दें कि, विराट कोहली ने आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद चर्चा थी कि श्रेयस अय्यर या ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी का कप्तान बनाया जा सकता है।  

    आरसीबी चेयरमैन प्रथमेश मिश्रा ने कहा, ‘विराट कोहली ने आईपीएल के 8 सीजन में टीम का नेतृत्व किया। उनकी कप्तानी में टीम ने कई मैच अपने नाम किये है। हम उन्हें कप्तान के रूप में रखना पसंद कर सकते हैं। हम उन्हें कप्तानी वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे।’ आरसीबी के चेयरमैन ने आगे कहा कि, यदि विराट कोहली एक बार फिर आरसीबी के कप्तानी की भूमिका के लिए सहमत होते हैं, तो वह टीम का नेतृत्व करेंगे।  नहीं तो हमें नीलामी के जरिए कप्तान ढूंढना होगा।  

    मालूम हो कि, विराट कोहली ने साल 2013 में आरसीबी की कप्तानी संभाली थी। कोहली ने 8 सीजन में आरसीबी की कप्तानी की। हालांकि, वह एक बार भी टीम को ट्रॉफी नहीं दिला सके। विराट कोहली ने अब तक आईपीएल के 140 मैचों में कप्तानी की, जिसमें आरसीबी को 66 मैच अपने नाम किये है। विराट की कप्तानी में आरसीबी ने 2015, 2020 और 2021 में प्लेऑफ तक पहुंची थी।