Indian Premier League 2023 Sunrisers Hyderabad announced the captain, Aiden Markram will lead the Orange team

    Loading

    नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (Indian Premier League 2023) की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है। आईपीएल (IPL 2023) की सभी टीमों ने अपनी शुरुआत कर दी है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज एडन मार्क्रम (Aiden Markram) को सौंपी गई है।

    बता दें कि, हाल ही में हुई साउथ अफ्रीका की टी20 फ्रेंचाइजी लीग (South Africa 20) में भी एडन मार्क्रम (Aiden Markram) ने सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में टीम  साउथ अफ्रीका  टी 20 की चैंपियन बनी थी।  

    एडन (Aiden Markram) ने साउथ अफ्रीका टी 20 में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की कप्तानी की थी। इस लीग में सनराइजर्स का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। फाइनल मैच में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर साउथ अफ्रीका टी 20 का ख़िताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका टी 20 में बेहतरीन कप्तानी के दम पर अब सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने IPL में भी एडन मार्क्रम  को टीम का कप्तान बनाया है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by SunRisers Hyderabad (@sunrisershyd)

    गौरतलब है कि, आईपीएल के पिछले सीजन में केन विलियमसन ने सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) की कमान संभाली थी। इसके बाद सनराइजर्स ने इस सीजन के लिए विलियमसन को रिटेन भी नहीं किया था। तभी से सनराइजर्स अपने कप्तान की तलाश कर रही थी। 

    आईपीएल के पिछले सीजन में एडन मार्क्रम ने सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के लिए काफी रन बनाए थे। एडन मार्क्रम ने आईपीएल 2022 में 47.63 की औसत और 139 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए थे। एडन मार्क्रम ने साल 2021 में आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने अब तक  20 आईपीएल मैच खेले हैं। यहां उन्होंने 40.54 की औसत और 134 के स्ट्राइक रेट से कुल 527 रन जड़े हैं।