आज चेन्नई का खेल बिगाड़ सकती है मुंबई, यहां देखें मैच का लाइव स्ट्रीमिंग

    Loading

    मुंबई: आज IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच बहुत से लोगों का मनपसंद होता है। जब भी चेन्नई-मुंबई आपस में भिड़ती हैं, तब मुकाबला और भी ज़्यादा रोमांचक हो जाता है। हालांकि, इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 

    5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस सीजन-15 से बाहर होने वाली पहली टीम बनी है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। चेन्नई और मुंबई के बीच इस सीजन का यह दूसरा मैच है। पहले मुकाबले में चेन्नई ने धोनी के दम पर मुंबई को तीन विकेट से धूल चटाई थी। तो चलिए जानते हैं इस मुकाबले (CSK vs MI) के बारे में कुछ अहम जानकारियां…

    CSK बनाम MI के बीच आईपीएल 2022 का मैच कहां होगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। 

    CSK बनाम MI के बीच आईपीएल 2022 का मैच किस समय शुरू होगा?

    चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का मैच दोपहर 07:30 बजे शुरू होगा। 

    CSK बनाम MI के बीच होने वाला मुकाबला कहां देखा जा सकता है?

    आईपीएल सीजन का यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर प्रसारित होगा।

    जबकि फोन या लैपटॉप पर लाइव मैच देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

    hotstar.com

    लाइव स्कोर अपडेट

    इसके अलावा आप चाहें तो मैच का लाइव स्कोर अपडेट हमारी वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर देख सकते हैं।  

    संभावित प्लेइंग इलेवन-

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, मोइन अली, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी

    मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह/अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ