IPL 2022, Ishan Kishan equals Sachin Tendulkar, Yuvraj Singh in spectacular IPL lists with fiery half-century against DC

IPL 2021 के पिछले सीज़न के अंतिम दो मैचों में ईशान किशन ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी।

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के ताज़ा सीजन की अपनी पहली भिड़ंत में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस (DC vs MI IPL 2022) को 4 विकेट से हरा दिया। लेकिन इस मैच में MI के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने अपनी बेहतरीन बैटिंग से क्रिक्रेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। इस मुकाबले में उनका बल्ला जोर का गरजा। उन्होंने 48 गेंदों का सामना किया और 11 जानदार चौके और 2 शानदार छक्कों की मदद से 81 रन ठोक दिए। गौरतलब है कि, मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ़ से खेलते हुए लगातार 3 हाफ सेंचुरी ठोकने वाले वे आईपीएल के इतिहास के तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। आपको याद दिला दें कि, IPL 2021 के पिछले सीज़न के अंतिम दो मैचों में ईशान किशन ने शानदार हाफ सेंचुरी लगाई थी।

    IPL Mega Auction -2022 में भारी कीमत में खरीदे गए ईशान किशन IPL के इतिहास में 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिकेट की दुनिया के ‘सिक्सर किंग’ युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने IPL 2014 में ऐसा किया था। गौरतलब है कि IPL Mega Auction -2022 में ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए की भारी रकम पर खरीदा था।

    रविवार, 27 मार्च को खेले गए MI vs DC के मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain MI) एंड कंपनी ने 5 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए थे, और DC को जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य को चेज़ करते हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने शुरूआत के कुछ झटके के बाद पारी संभाली। अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 38 और ललित यादव (Lalit Yadav) ने 48 रन बनाए। DC के मिडिल आर्डर को इन्होंने बढ़िया संभाला और अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को इस ताज़ा सीज़न के पहले मैच में जीत दिलाई।