PIC: RCB/Twitter
PIC: RCB/Twitter

    Loading

    मुंबई: आईपीएल 2022 (IPL 2022) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अच्छी खबर आई है। अब टीम के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी जुड़ गए हैं। उन्होंने अपना अनिवार्य क्वारंटीन पूरा कर लिया है, अब वह RCB के लिए मैच खेल सकेंगे। उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। RCB का आज यानी 5 अप्रैल को राजस्थान (RCB vs RR) के खिलाफ मुकाबला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मैक्सवेल प्लेइंग 11 में नज़र आ सकते हैं। 

    गौरतलब है कि मैक्सवेल अपनी शादी के चलते आरसीबी के लिए पहले दो मुकाबलों में भाग नहीं ले पाए थे। RCB का पहला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ था, जहां टीम को हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में RCB ने कोलकाता को 3 विकेट से मात दी थी। ऐसे में अब RCB ने अपने ट्विटर अकाउंट पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और ग्लेन मैक्सवेल की कुछ तस्वीर शेयर की है। जिसमें दोनों खिलाड़ी मस्ती करते हुए नज़र आ रहे हैं। 

    बता दें कि, चहल और मैक्सवेल ने पिछले साल आईपीएल 2021 में आरसीबी के अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 513 रन बनाए थे। जबकि लेग स्पिनर चहल ने 18 विकेट हासिल किए थे। इन दोनों खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन के बदौलत आरसीबी पिछले साल प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब हो पाई थी।