ipl 2021 Mumbai Indians -captain-rohit-sharma-on-hamstring-injury-a-lot-of-work-to-maintain-the-lower-body

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 का 23वां मुकाबला बीते बुधवार, 13 अप्रैल को खेला गया।  पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच  बड़ा ही दिलचस्प मैच हुआ। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम जीत के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। लेकिन, पंजाब किंग्स के घातक गेदबाज ओडियन स्मिथ (Odean Smith) ने डेथ ओवर, यानी आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों को आउट कर दिया और मुंबई इंडियंस को धूल चाटनी पड़ी। IPL 2022 के ताज़ा सीज़न में मुंबई इंडियंस (MI) की लगातार पांचवीं हार है। PBKS ने MI को 12 रनों से हरा दिया।

    गौरतलब है कि IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की जीत का खाता अब तक नहीं खुला है। हालांकि, टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए कुछ नए रिकॉर्ड्स जरूर अपने नाम कर लिए।

    मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Mumbai Indians MI) की बात की जाए तो ‘पंजाब किंग्स’ के खिलाफ (Punjab Kings vs Rohit Sharma) खेले गए 13 अप्रैल के मैच में उन्होंने T20 क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही IPL में 500 चौके लगाने वाले वे 5वें बल्लेबाज भी बन गए। इस ताज़ा मैच में रोहित शर्मा ने 17 गेंदों में 28 रन बनाए। जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

    गौरतलब है कि, रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी की पारी के चौथे ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया और अपने T 20 करियर के 10 हजार रन पूरे कर लिए।

    T20 Cricket का इतिहास बताता है कि रोहित शर्मा इस फार्मेट में 10000 रन बनाने वाले दुनिया के 7वें और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले क्रिस गेल (Chris Gayle), शोएब मलिक (Shoaib Malik), कायरन पोलार्ड (Kieron Polard), एरोन फिंच (Aaron Finch), विराट कोहली (Virat Kohli), डेविड वार्नर (David Warner) यह मिसाल अपने नाम कर चुके हैं।

    Chris Gayle ने अपने T20 करियर में कुल खेले 463 मैचों में 14562 रन, शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने 472 मुकाबलों में 11698 रन, पोलार्ड ने 585 मुकाबलों में 11474 रन, फिंच ने 348 मैचों में 10499 रन, विराट ने 330 मुकाबलों में 10379 रन, डेविड वार्नर (David Warner) ने 315 मैचों में 10373 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने 362 मैचों में 10003 रन बनाए हैं।