IPL 2024 Rohit Sharma Prepared his new bat video viral
रोहित शर्मा (सौजन्य: X)

रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए बल्ले को तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Loading

मुंबई: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईपीएल (IPL 2024) के इस सीजन में छा रहे हैं। अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से वह अपना बेहतरीन फॉर्म दिखा रहे हैं। रोहित के सामने अच्छे-अच्छे गेंदबाज भी घुटने टेकने पर मजबूर हो जाते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ हुए मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा था। ऐसे में रोहित शर्मा का एक वीडियो (Rohit Sharma Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए बल्ले को तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर रोहित शर्मा का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने नए बल्ले को तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में बेहद खूबसूरत मुस्कान के साथ अपने बल्ले को सजाते हुए नज़र आ रहे हैं। रोहित के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रही है। इस वीडियो को एक्स पर @MIFansClubTN ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने रोहित के मुस्कान की तारीफ की है।

बात करें रोहित शर्मा कि तो वह आईपीएल के इस सीजन में दमदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार शतक भी जड़ा है। इस सीजन में अब तक उन्होंने 6 मुकाबलों में 167.30 रेट के साथ 261 रन बना चुके हैं। इतना ही नहीं अब वह टी20 क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के (500 से ज़्यादा) जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इस सीजन में टीम ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जहां अब तक MI को 2 मुकाबलों में जीत और चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पॉइंट्स टेबल में टीम 4 अंक के साथ आठवें स्थान पर बैठी हुई है।