File Photo
File Photo

    Loading

    IND vs NZ Women’s World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami Records) ने विश्व कप 2022 (Women’s World Cup 2022) में खेलते हुए इतिहास रच दिया है। झूलन ने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल कर लिया है, उनके लिए और भारतीय महिला टीम के लिए बेहद गर्व की बात है। 

    झूलन ने गुरुवार 10 मार्च को यह कीर्तिमान आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में हासिल किया है। अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेलते हुए झूलन गोस्वामी ने सबसे ज्यादा विकेट (Jhulan Goswami Wicket Record) लेने खिलाड़ी बन गई हैं। झूलन ने इतिहास रचते हुए संयुक्त रूप से टॉप की खिलाड़ी बन गई हैं। झूलन ने अब तक वर्ल्ड कप में 39 विकेट झटके हैं।

    इस मामले में झूलन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर लिन फुलस्टोन की बराबरी कर ली है। झूलन ने ये उपलब्धि 30 मैच में हासिल की है, जबकि लिन ने 20 मैच में ही यह कारनामा कर लिया था। तो चलिए आपको बताते हैं वो टॉप पांच महिला खिलाड़ी, जिन्होंने हासिल किए हैं सबसे ज़्यादा विकेट…

    Players List 

    Players  Country Match Wicket
    लिन फुलस्टोन ऑस्ट्रेलिया 20 39
    झूलन गोस्वामी भारत 30* 39
    केरोले होजेस इंग्लैंड  24 37
    क्लेयर टेलर इंग्लैंड 26 36
    कैथरिन फिट्जपैट्रिक ऑस्ट्रेलिया 25 33

    बात करें झूलन गोस्वामी की तो उन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड की जमीन पर खेले जा रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में हासिल की। आज यानी गुरुवार को न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैच खेला जा रहा है। इसी मुकाबले में झूलन ने कीवी पारी के आखिरी ओवर में एक विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। झूलन ने अपना 39वां शिकार कैटी मार्टिन को बनाया है। 

    झूलन गोस्वामी ने इस मुकाबले में 9 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट झटका है। इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। झूलन ने अपने करियर में 12 टेस्ट खेले हैं जहां उन्होंने 44 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि 197 वनडे में वह 248 विकेट लेने में कामयाब रही है। वहीं 68 टी20 मैच खेलते हुए उन्होंने 56 विकेट हासिल की है।