MI beat UPW in the Eliminator Match of WPL 2023, now DC vs MI will be high voltage clash in the final on this day

Loading

WPL 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में बीती रात, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को (MI vs UPW Eliminator Match WPL 2023) 72 रनों से हरा दिया और फाइनल में जगह बना ली। 

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 182 रन बनाए थे और यूपी वॉरियर्स को जीत के लिए 20 ओवर में 183 रन का टारगेट दिया था। लेकिन, टारगेट चेज़ करने मैदान में उतरी UPW की समूची पूरी टीम 17.4 ओवर में सिर्फ 110 रनों पर ढेर हो गई।

यूपी वॉरियर्स की टीम की कमर तोड़ी मुंबई इंडियंस की तेज गेंदबाज ईसी वोंग ने किया। उन्होंने विकेटों की हैट्रिक ली। यह हैट्रिक WPL 2023 की पहली हैट्रिक भी रही। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में  की गेंदबाजी में रन देकर 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा सायका ने 2, ब्रूंट और हायली मैथ्यूज ने 1-1 विकेट चटकाए।  मिला। यूपी वॉरियर्स की तरफ से किरण नवगिरी ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके बल्ले से 27 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 43 रन निकले। 

गौरतलब है कि UPW ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ली थी। का फैसला किया था। MI ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाए। ,MI की तरफ से ब्रूंट ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 38 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की आतिशी पारी खेली।

183 रन के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी UPW की शुरुआत ही खराब रही। उसे पहला झटका 8 के स्कोर पर लगा। और 21 रन के स्कोर तक उसके 3 खिलाड़ी जा चुके थे। विकेट गंवा दिए थे। टॉप ऑर्डर के नाकाम होने के बाद मुंबई की घातक गेंदबाज वोंग ने UPW की बैटिंग के 13वें ओवर की अपनी बोलिंग में मिडिल ऑर्डर को भी नेस्तनाबूद कर दिया। इस ओवर में उन्होंने हैट्रिक लिया। उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ 2 रन देकर 3 विकेट चटकाए। 

UPW vs MI Eliminator Match में MI ने शानदार जीत हासिल की और WPL 2023 Final में अपनी जगह बना ली। अब फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के  बीच 26 मार्च को भिड़ंत होगी।

-विनय कुमार