ms-dhoni-golden-words-have-worked-for-prithvi-shaw-pbks-vs-dc-ipl-2023

Loading

नई दिल्ली: धर्मशाला में खेले गए आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 64 वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स (Delhi Capitals vs Punjab Kings) को हराकर इस टीम का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना लगभग तोड़ ही दिया है। भले ही दिल्ली ने यह मैच जीता हो। लेकिन, इस टीम का आईपीएल 2023 में सफर ख़त्म हो गया है। इस मैच में एक अच्छी बात भी हुई। 26 दिनों से मैदान से दूर रहे पृथ्वी शॉ की इस मैच में जबरदस्त वापसी हुई। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। हालांकि पृथ्वी की इस वापसी के पीछे ‘कैप्टन कुल’ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का हाथ माना जा रहा है। 

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) आईपीएल के शुरुआत में अच्छे फॉर्म  में नज़र नहीं आ रहे थे। इसलिए उन्हें टीम से भी बाहर कर दिया गया। हालांकि, लंबे ब्रेक के बाद उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया। पृथ्वी ने पंजाब के खिलाफ 38 गेंदों में 54 रन बनाए। ऐसा माना जा रहा है कि  एमएस धोनी के दम पर पृथ्वी शॉ शानदार वापसी करने में भी सफल रहे।

चेन्नई में शुरू की थी तैयारी

धर्मशाला में खेली गई शानदारी पारी की शुरुआत पृथ्वी शॉ ने चेन्नई में ही की थी। लगातार खरब फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ काफी निराश हो गए थे। उन्हें टीम से भी बाहर किया गया था। लेकिन, उनके खोए हुए विश्वास को फिर से वापस लेन में महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा हाथ माना जा रहा है। 

दरअसल, 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 27 रनों से हराया था। इस मैच के प्लेइंग इलेवन में शॉ टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन, मैच के बाद पृथ्वी शॉ, धोनी से बात करते हुए नजर आए। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, माना जा रहा है कि, इसी बातचीत के बाद पृथ्वी शॉ ने अगले मैच की तयारी की। वहीं, धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में इसका असर दिखाई दिया।