आज की तारीख़ कभी नहीं भूलेगा पाकिस्तान, MS Dhoni की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर भारत बना था वर्ल्ड चैंपियन

    Loading

    -विनय कुमार

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहले ICC T20 World Cup 2007 में भारतीय टीम ने तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीता था। एमएस धोनी के नेतृत्व में भारत की युवा टीम ने T20 वर्ल्डकप का पहला एडिशन जीतकर इतिहास रच दिया था। खिताबी भिड़ंत, यानी फाइनल।मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने सामने थीं।।

    फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक था। उस दिन मैदान में आलम कुछ ऐसा था कि जीत लगभग पाकिस्तान के हाथ आ चुकी थी, लेकिन अंतिम क्षणों में मैच का रुख बदला और भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया।

    गौरतलब है कि, साल 2007 में ही कुछ महीने पहले, मार्च  में ICC ODI World Cup-2007 में महारथियों से भरी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। उस टूर्नामेंट में उस टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ के साथ सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar), सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) जैसे महान कहे जाने वाले बल्लेबाज फुस्स साबित हुए थे। और, भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही उस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थी। दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल थे।

    हालांकि, उस टीम में एमएस धोनी (MS Dhoni), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) के अलावा कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल थे। देश विदेश में मौजूद करोड़ों भारतीय फैन्स नाराज़ और निराश हो गए थे। लेकिन, करीब 5 महीने बाद 24 सितंबर ने उस दर्द को भुला दिया और एमएस धोनी करोड़ों दिलों के सरताज बन गए। 

    आपको याद दिला दें कि,  24 सितम्बर 2007 को जोहानसबर्ग में ICC T20 World Cup का फाइनल मुकाबला खेला गया था। उस खिताबी भिड़ंत में भारत और पाकिस्तान के बीच जंग थी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए और  पाकिस्तान को जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया था। उस यादगार मैच में सलामी बल्लेबाज़ गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने 75 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान जीत के बिल्कुल करीब आ गया था।

    आखिरी ओवरों में मिस्बाह उल हक़ (Misbah ul Haq) की विस्फोटक पारी से पाकिस्तान मैच में अपनी जकड़ मजबूत कर चुका था। अब पाकिस्तान को 4 बॉल में 6 रन बनाने थे। भारत की तरफ से अंतिम ओवर जोगिन्दर शर्मा (Joginder Sharma) कर रहे थे। उनकी एक गेंद को चालाकी से खेलने के चक्कर में मिस्बाह के शॉट को श्रीसंथ (Sreesanth) ने लपक लिया। वह पाकिस्तान का 10वां विकेट था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीन ली थी और भारत चैंपियन बन गया था। उस दर्द को शायद ही पाकिस्तान कभी भुला पाएगा। 

    उस ऐतिहासिक मैच में भारत के ऑल-राउंडर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) ‘मैन ऑफ़ द मैच’ (Man of The Match T20 World Cup, 2007) बने थे। उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाज़ी में सिर्फ़ 16 रन देकर 3 विकेट गिराए थे। 

    IND vs PAK मुकाबले की भारतीय प्लेइंग इलेवन

    गौतम गंभीर (Gautam Gambhir), यूसुफ़ पठान (Yusuf Pathan), रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa), यूवराज सिंह (Yuvraj Singh), एमएस धोनी (MS Dhoni Captain), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), इरफ़ान पठान (Irfan Pathan), हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), जोगिन्दर शर्मा (Joginder Sharma), श्रीसंथ (Sreesanth), आरपी सिंह (RP Singh)।