Indian captain happy with the World Cup, Rohit Sharma gave a big statement about the team

Loading

India vs Australia 3rd ODI Rajkot Match में ऑस्ट्रेलिया से जीत के लिए मिले 353 रनों के टारगेट को चेज करने मैदान में उतरी टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) और वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने धुआंधार बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत की नींव रखी। भारत का  पहला विकेट 74 रन के स्कोर पर Washington Sundar (18 रन) के रूप में गिरा। उसके बाद दूसरा विकेट 81 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे रोहित शर्मा का गिरा। तब भारत का स्कोर 21 ओवर में 144 रन था। 

रोहित शर्मा ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की गेंद पर  वे कॉट एंड बोल्ड हो गए। 19 रन से वे अपने वनडे करियर की 31वीं सेंचुरी से चूक गए। हालांकि, उन्होंने इस मैच में 52वीं हाफ सेंचुरी ज़रूर लगाई। 

राजकोट वनडे में रोहित के बल्ले से चौके से ज्यादा छक्के निकले। उन्होंने 6 छक्के लगाए। इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप में आने से बस 3 छक्के दूर हैं। इस लिस्ट में वेस्ट इंडीज़ के पूर्व धमाकेदार बल्लेबाज़ क्रिस गेल (Chris Gayle) का नाम 553 छक्कों के साथ टॉप पर है। रोहित शर्मा के नाम 551 छक्के हो चुके हैं। वनडे क्रिकेट में उनके नाम 292, T20I में 182 और टेस्ट क्रिकेट में 77 छक्के हैं। 

लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही हैं। क्रिस गेल ने कुल 548 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की पारियों में 553 छक्के लगाए थे। जबकि, रोहित शर्मा उनकी तुलना में काफी कम 471 पारियों की बल्लेबाज़ी में 551 छक्के लगा चुके हैं। 

गौरतलब है कि राजकोट में भारत के कप्तान और धाकड़ सलामी रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 31वीं गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की, जिसमें उनके बल्ले से निकले 5 छक्के शुमार हैं।

विनय कुमार