वह बल्लेबाज जो कभी मुंबई की सड़कों पर खेलता था क्रिकेट, किया ऐसा प्रदर्शन कि मिली टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह

    Loading

    नई दिल्ली: भारत क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Birthday) का आज यानी 14 सितंबर (14 September) जन्मदिन है। सूर्यकुमार आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार ने इस साल मार्च में इंग्लैंड (England) के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला। जुलाई में श्रीलंका (Sri Lanka) के साथ हुए मैच में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के बाद सूर्यकुमार श्रेयस अय्यर से आगे निकल गए हैं। इसी वजह से उन्हें टी20 विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 

    मुंबई के स्ट्रीट क्रिकेटर

    सूर्यकुमार अशोक यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। सपनों के शहर मुंबई में रहने वाले सूर्यकुमार ज़्यादातर शहर की सड़कों पर क्रिकेट खेला करते थे। जिससे उनके पिता को खेल में उनकी रुचि के बारे में संकेत मिलता था। जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें चेंबूर में एक क्रिकेट अकादमी में एडमिशन दिला दिया। फिर सूर्यकुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कड़ी मेहनत कर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई।

    क्रिकेट के शुरुआती दिन

    सूर्यकुमार ने 2010 में रणजी टूर्नामेंट में मुंबई के लिए अपना पहला मैच खेला था। यहीं से उनके क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई थी। उन्होंने 2010 में दिल्ली के खिलाफ अपना पहला रणजी मैच खेलने के लिए पिच पर कब्जा कर लिया, जिसमें यादव ने शानदार 73 रन बनाए थे। वह एकमात्र खिलाड़ी थे, जिसने पहली पारी में मुंबई के लिए अर्धशतक बनाया था। रणजी सीजन 2011-12 में सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाए थे। 

    आईपीएल का डेब्यू बना टर्निंग पॉइंट

    सूर्यकुमार यादव के करियर में महत्वपूर्ण मोड़ उस समय आया जब उन्हें 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना पहला मौका मिला। उन्हें मुंबई इंडियंस (MI) के लिए चुना गया, लेकिन उन्होंने केवल एक गेम खेला था। 2014 में, सूर्यकुमार यादव कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में शामिल हो गए थे। साल 2015 में एमआई के खिलाफ केकेआर के लिए खेलते हुए, उन्होंने 20 गेंदों में 46 रन बनाकर खेल को पलट दिया था। 

    आईपीएल 2020 में किया शानदार प्रदर्शन

    सूर्यकुमार यादव आईपीएल के 2020 संस्करण में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर थे। 2020 के संस्करण में, उन्होंने 16 मैचों में 480 रन बनाए। इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का सर्वोच्च स्कोर 79 रन और लगभग 40 का औसत था। उन्होंने सीजन में चार बार 50+ स्कोर भी बनाए। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें टीम इंडिया में जगह भी मिली। वहीं अब वह टी20 वर्ल्ड कप टीम का भी हिस्सा है।