KL Rahul
PTI Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2022 के ताज़ा सीजन के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इतिहास रच दिया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ (MI vs LSG IPL 2022) सिर्फ 60 गेंदों 103 रन ठोक दिए और नॉट आउट रहे। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 9 चौके और 5 शानदार छक्के भी जड़े। उन्होंने 56 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की। यह केएल राहुल के IPL करियर का 100वां मैच था।

    आईपीएल का इतिहास इस बात की गवाही दे रहा है कि IPL में अपने 100वें मैच में सेंचुरी लगाने वाले वे पहले बल्लेबाज़ हैं। गौरतलब है कि, केएल राहुल का IPL में यह तीसरा और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs KL Rahul IPL) के खिलाफ दूसरी सेंचुरी है। आईपीएल में उनकी सेंचुरी की खासियत ये रही है कि वे तीनों बात नॉट आउट रहे हैं। जबकि, इससे पी वे आउट हुए हैं। इससे पहले KL Rahul ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI) के खिलाफ नाबाद 100 और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB vs KL Rahul IPL Century) के खिलाफ नाबाद 132 रनों की शतकीय पारियां खेलीं हैं।

    गौरतब है कि, KL Rahul से पहले किसी भी बल्लेबाज का अपने 100वें IPL मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) के नाम था। डुप्लेसिस ने अपने 100वें IPL मैच में IPL 2021 के सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs KL Rahul) के 86 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज़ डेविड वार्नर (David Warner) हैं। वार्नर ने अपने करियर 100वें आईपीएल मैच में IPL 2016 में RCB के खिलाफ 69 रनों की पारी खेली थी। मुरली विजय (Murali Vijay) ने भी IPL 2016 के सीज़न में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (Rising Pune Super Giants) के खिलाफ अपने 100वें IPL मैच में 59 रन बनाए थे।

    गौरतलब है कि, बतौर कप्तान IPL में 2 सेंचुरी ठोकने वाले केएल राहुल दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले विराट कोहली (Virat Kohli Captain RCB Century IPL) यह मिसाल अपने नाम कर चुके हैं। कोहली ने IPL में अब तक 5 सेंचुरी लगाई हैं। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ 2 सेंचुरी लगाने के मामले में केएल राहुल चौथे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पंजाब किंग्स (PBKS vs Chris Gayle IPL Century) के खिलाफ क्रिस गेल, गुजरात लायंस (Gujarat Lions vs Virat Kohli) के खिलाफ विराट कोहली, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR vs David Warner IPL Century) के खिलाफ डेविड वार्नर 2-2 सेंचुरी ठोक चुके हैं।

    IPL Tournament का इतिहास बताता है कि IPL में  सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने के मामले में केएल राहुल जॉइंट तौर पर चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल (Chris Gayle) 6 सेंचुरी के साथ टॉप पर विराजमान हैं। अंक बाद RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli दूसरे नंबर पर 5 सेंचुरी के साथ मौजूद हैं। डेविड वार्नर (David Warner) और शेन वॉटसन (Shane Watson) ज्वाइंट तौर पर 4-4 सेंचुरी के साथ तीसरे पायदान पर हैं। केएल राहुल (KL Rahul), संजू सैमसन (KL Rahul) और एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) ने IPL में 3-3 सेंचुरी ठोकी हैं।