virat-kohli-ms-dhoni-only-person-who-reached-out-to-me-rcb-podcast

Loading

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) फ़िलहाल अच्छे फॉर्म में नज़ार आ रहे हैं। विराट एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज कर रहे है। लेकिन, कुछ साल पहले विराट की उनकी फॉर्म को लेकर काफी आलोचना हो रही थी। उनके हाथों से कप्तानी छीनी गई। इतना ही नहीं कई लोगों ने उनकी टीम की जगह को लेकर भी सवाल खड़े किए थे। 

कोहली के जीवन में एक ऐसा भी समय आया, जब हर तरफ से उनकी केवल आलोचना हो रही थी। हालांकि, कोहली ने कभी हार नहीं मानी और एशिया कप 2022 में उन्होंने शतक जड़कर सबकी बोलती बंद कर दी। इस मैच के बाद विराट ने खुलासा किया था कि, उनके खराब दौर में केवल महेंद्र सिंह धोनी ने उनसे बात की थी।

हाल ही में एक बार फिर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी दिल की बात सबके साथ शेयर की है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पॉडकास्ट में विराट कोहली ने बताया कि, जब उनका ख़राब दौर चल रहा था, तब उनका परिवार और के कोच उनके साथ थे। वहीं, परिवार के अलावा खिलाड़ियों में सिर्फ एमएस धोनी ने उनका साथ दिया। धोनी ने कोहली को एक मैसेज किया था। जिसने उनमें नया जोश भर दिया था।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

विराट कोहली ने किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘धोनी किसी के टच में ज्यादा नहीं रहते। अगर मैं उनको कभी ऐसे ही फोन करूंगा तो 99 प्रतिशत चांस है कि वो फोन नहीं उठाएंगे क्योंकि वो फोन देखते ही नहीं है। ऐसे में उनका मुझे मैसेज करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने दो बार ऐसा किया।’ 

अपने मैसेज में धोनी ने लिखा, ‘जब लोग आपको मजबूत समझते हैं और उन्हें आप मजबूत नजर आते हैं तो वो ये पूछना भूल जाते हैं कि आप कैसे हैं। उनकी इस बात ने मुझपर काफी असर छोड़ा क्योंकि मुझे हमेशा ही एक मानसिक तौर पर मजबूत खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है लेकिन कभी-कभी ये जरूरी होता है कि आप दो कदम पीछे लेते हैं और देखते हैं कि आपको कहां शांति मिल रही है।’ 

धोनी के इस मैसेज के बाद कोहली ने एक महीने का ब्रेक लिया था जिसके बाद उनकी फॉर्म में वापसी हुई। कोहली ने आगे धोनी के मैसेज के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा, ‘जो मैं उस समय महसूस कर रहा था वही धोनी भी एक समय पर उसी दौर से गुजर चुके हैं। इसलिए वो जानते हैं कि मैं कैसा महसूस कर रहा था।’