watch video after-pushpa-there-is-kamal-hasan-vikram-craze-cricketer-washington-sundar-share-video

    Loading

    नयी दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) का फीवर लोगों के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा। आम जनता से लेकर सेलेब्रिटी सभी लोग पुष्पा के रंग में रंग गए। पुष्पा का इतना क्रेज था कि कई सेलिब्रिटीज और खिलाड़ी इस फिल्म के गाने और डायलॉग पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर कर रहे थे। हालांकि, अब पुष्पा का क्रेज कम हो गया है। लेकिन, अब कमल हसन (Kamal Hasan) की फिल्म ‘विक्रम’ (Vikram) का क्रेज बढ़ गया है।

    हाल ही में क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वाशिंगटन फिल्म विक्रम का गाना ‘पथाला-पथाला’ पर जमकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में वाशिंगटन सुंदर के साथ दो और लोग नज़र आ रहे है। वाशिंगटन ने वीडियो को कैप्शन दिया, “आप मेरा यह अंदाज़ देखना चाहते थे न?” 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Washington Sundar (@washisundar555)

    वाशिंगटन सुंदर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। फैंस को उनके पोस्ट काफी पसंद आते हैं। वहीं, अब सोशल मीडिया पर वाशिंगटन सुंदर का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोगों को वाशिंगटन सुंदर का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

    बता दें कि, फिल्म विक्रम हिंदी, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म ‘विक्रम’ 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विक्रम का निर्देशन लोकेश कनगराज  ने किया है। विक्रम सिनेमा ने रिलीज के तीन दिनों में ही 163।07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।