will-ms-dhoni-do-acting-in-films-or-any-other-projects-wife-sakshi-replied-in-press-conference

Loading

चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के फैंस के लिए बड़ी खबर है। आईपीएल (IPL 2023 Final) के फ़ाइनल में जगह बनाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ा झटका लग सकता है। माना जा रहा है कि, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के फाइनल में नज़र नहीं आ सकते है। चेपॉक स्टेडियम में कल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेले गए पहले क्वालीफायर मैच के दौरान धोनी से एक गलती हुई। जिसकी सजा के तौर पर वह शायद फाइनल नहीं खेल पाएंगे। 

धोनी से हुई बड़ी गलती

मंगलवार को मैच के दौरान धोनी से एक गलती हो गयी। जिस वजह से अगर धोनी पर बैन लगा तो, वह फाइनल मैच नहीं  खेल पाएंगे। धोनी पर क्वालिफायर 1 मैच में जानबूझकर समय बर्बाद करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले भी एक बार उन्हें ओवरों की गति धीमी रखकर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए सजा मिली थी। 

कितने मिनट लगा?

आईपीएल का फाइनल 28 मई को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जब गुजरात की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, तब धोनी की आखिरी कुछ ओवरों में मैदानी अंपायरों से बहस हुई थी। इसलिए मैच को चार मिनट के लिए टाल दिया गया।

अंपायरों ने क्या कहा?

दरअसल, यह सब गुजरात की पारी के 16वें ओवर में हुआ। मथिशा पथिराना को दूसरा ओवर फेंकने से मना कर दिया गया था। श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज ने नौ मिनट का ब्रेक लिया। वह मैदान से बाहर थे। जब वह गेंदबाजी करने आए तो अंपायरों ने उन्हें रोक दिया और धोनी से चर्चा की। अंपायर कह रहे थे कि ब्रेक के बाद पथिराना ने मैदान पर अपना समय पूरा नहीं किया है।

अंपायर क्या फैसला करेंगे?

मैच के दौरान बेवजह का समय बर्बाद हुआ। क्या धोनी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे अंपायर? इसे लेकर अभी भी कोई स्पष्टता नहीं है। अगर अधिकारियों द्वारा धोनी को दोषी पाया जाता है, तो उन्हें दंडात्मक कार्रवाई या प्रतिबंध का सामना करना पड़ सकता है।