PIC Credit: BCCI (X)
PIC Credit: BCCI (X)

Loading

नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के साथ धर्मशाला में जारी है। जहां भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की गेंदबाजी के समय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) मीडियम पेसर के रूप में नज़र आए। कुलदीप ने अपने छठे और पारी के 33वें ओवर में उस रफ्तार से गेंद फेंकी, जो आमतौर पर स्पिनर्स से देखने को नहीं मिलती है। 

कुलदीप ने ओवर की चौथी गेंद पर 113.7 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी। अमूमन मीडियम पेसर और पार्ट टाइम मीडियम पेसर को इतनी रफ्तार से गेंदबाज़ी करते हुए देखा जाता है। ऐसे में कुलदीप को ऐसा करते देख सब हैरान रह गए। कुलदीप की इस गेंद से कीवी बल्लेबाज़ डेरिल मिचेल भी हैरान रह गए थे, गेंद मिचेल की बॉडी पर जाकर लगी। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ICC (@icc)

वहीं, कुलदीप की पेस देख कप्तान रोहित शर्मा भी हंसने लगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में कुलदीप ने 10 ओवर में 7.30 की इकॉनमी से 73 रन खर्च किए, जबकि 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने कप्तान टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्ल को वापस पवेलियन भेजा।  

मैच की बात करें तो, भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए। वह विश्व कप में दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने शानदार शतक जड़ा।