Anushka Sharma Birthday Wish To Virat Kohli with special post
विराट कोहली अनुष्का शर्मा

Loading

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज 5 नवंबर को अपना 35वां जन्मदिन (Virat Kohli Birthday) मना रहे हैं। वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में उनका शानदार फॉर्म भी देखने मिल रहा है। ऐसे में आज वह अपने जन्मदिन पर साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ मैदान पर खेलने भी उतरे हैं, जहां उनके फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं। इसी बीच विराट की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कोहली को शानदार अंदाज़ में विश किया है। 

अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर अकाउंट पर अपने पति विराट कोहली (Anushka Sharma Wish Virat Kohli) के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की बॉलिंग करते हुए एक तस्वीर शेयर की। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने अपने पति विराट के लिए खास शब्द भी लिखे हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपने टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे ताउम्र ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।’ वहीं अनुष्का के इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। विराट ने भी अपनी वाइफ के इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली के जिस तस्वीर को अनुष्का ने शेयर किया है, उसमें बताया गया है कि विराट ने कैसे बिना लीगल गेंद डाले अपने T20 करियर का पहला विकेट लिया था। वैसे तो विराट अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। लेकिन, उन्होंने एक ऐसी वाइड गेंद फेंकी थी, जिस पर एमएस धोनी ने इंग्लैंड के केविन पीटरसन को स्टंप आउट कर दिया था। ऐसे में अनुष्का के इस पोस्ट से पता चलता है कि विराट ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी हासिल नहीं कर पाए हैं।