yashasvi jaiswal double century
यशस्वी जायसवाल का दोहरा शतक

Loading

विशाखापत्तनम: डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी (Dr. YS Rajasekhara Reddy) ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (IND vs ENG 2nd Test Day 2) में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कमाल कर दिखाया है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इसी के साथ ही वे कम उम्र में ऐसा कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन है। 

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे। पहले दिन के हीरो यशस्वी जायसवाल ने खेल के दूसरे दिन अपनी पारी को 176 रनों से आगे बढ़ाया और अपना दोहरा शतक पूरा किया।  

रिकॉर्ड में नाम दर्ज 

अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने कम उम्र में दोहरा शतक बनाने की लिस्ट में अपना नाम तीसरे नंबर पर दर्ज करवा लिया है। इस से पहले इन खिलाड़ियों ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है –

  1. सुनिल गावस्कर: सुनिल गावस्कर ने सिर्फ 21 साल 28 दिनों की उम्र में  227 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ा था।
  2. विनोद कांबली: विनोद कांबली ने 21 साल 32 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 224 रन बना कर भारत के लिए दोहरा शतक जड़ा था। 
  3. यशस्वी जायसवाल: वहीं अब इस लिस्ट में 3 नंबर पर अपना नाम दर्ज करते हुए  यशस्वी जायसवाल ने 22 की उम्र में दोहरा शतक जड़ दिया है। 

यहां भी रिकॉर्ड कायम 

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की और से दोहरा शतक जड़ने वाले यशस्वी जायसवाल चौथे खिलाड़ी बने हैं। यशस्वी जायसवाल से पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक जड़ा था। वहीं, ये चार साल के बाद पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से किसी बल्लेबाज ने दोहरा शतक लगाया है।