
नई दिल्ली: फ्रांस (France) और मोरक्को (Morocco) के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के सेमीफाइनल का मैच खेला गया। यह मैच फ़्रांस ने जीतकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन, लगता है कि, मोरक्को के फैंस यह हार बर्दाश्त नहीं कर सके। फ्रांस की जीत के बाद बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स की सड़कों पर मोरक्को के फैंस ने बवाल मचा दिया।
⚠️ BREAKING
Riots Break out after France won against Morocco at the #FIFAWorldCup 🧨
via: @MLMontpellier pic.twitter.com/x1eMWZQhJ2
— beIN SPORTS USA (@beINSPORTSUSA) December 14, 2022
फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में मोरक्को टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद करीब 100 की संख्या में मोरक्को फैंस सड़कों पर उतर पड़े और उन्होंने दंगे शुरू कर दिए। इस दौरान वो पुलिस के साथ भी झड़प करते दिखे। इस दौरान मोरक्को के राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मोरक्को फैंस के मचाए इस उत्पात में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
बता दें कि, फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर को खेला जाएगा। फाइनल में फ़्रांस का मुकाबला अर्जेंटीना के साथ होने वाला है। फ्रांस से मिली हार के बाद मोरक्को के टीम मैनेजर ने कहा कि, उनकी टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है।