shooting

Loading

नई दिल्ली: 19वें एशियन गेम्स का आज यानी 8वें दिन भारतीय खिलाड़ी अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। शनिवार की ही तरह आज भी भारतीय खिलाड़ी मेडल की बारिश कर रहे हैं। आज शूटिंग में एक बार फिर भारत को उसका 7वां गोल्ड हासिल हुआ है।

के.चेनाई, पृथ्वीराज और जोरावर सिंह की तिकड़ी ने मेन्स टीम ट्रैप शूटिंग में यह शानदार कारनामा कर दिखाया है।इस तरह अब भारत के पदकों की संख्या अब 41 हो गई है, जिसमें बेहतरीन 11 गोल्ड का समावेश है।

आज इससे पहले भारत को शूटिंग में सिल्वर मेडल हासिल हुआ है। महिलाओं के ग्रुप में राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की तिकड़ी ने वूमेन्स टीम ट्रैप शूटिंग में रजत पदक हासिल किया है।

वहीं आज भारत की गोल्फर अदिति अशोक गोल्ड मेडल से चूक गईं हैं। लेकिन उन्हें सिल्वर मेडल मिला है। हालांकि अदिति शनिवार के दिन खेल खत्म होने तक तीन राउंड्स के बाद लीड कर रही थीं। लेकिन आज वे इसे आगे नहीं बाधा सकीं। इस टीम इवेंट में भारत चौथे नंबर पर रहा। लेकिन दिति अशोक ने आज इतिहास रचते हुए गोल्फ में मेडल जीतने वाली बनीं वे पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।