Naxalite couple surrenders
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    सुकमा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को एक महिला नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण (Three Naxalites Surrendered) कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।     

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्काम ‘‘नई सुबह, नई शुरुआत‘‘ अभियान से प्रभावित होकर तीन नक्सलियों मड़कम हिड़मे, पुनेम जोगा और कारम सुक्कु ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।     

    उन्होंने बताया कि नक्सली हिड़मे जनताना सरकार की उपाध्यक्ष है तथा जोगा डाक्टर कमेटी का सदस्य है, वहीं नक्सली कारम भी जनताना सरकार का उपाघ्यक्ष है।     

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल पर हमला तथा अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।      उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।   (एजेंसी)