AAP
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली. आज दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी शानदार जीत दर्ज कर ली है। पार्टी ने अब तक 250 में से 232 सीटों पर आए नतीजों में जरुरी 126 सीट हासिल कर ली हैं। यानी उसने बड़ी ही आसानी से बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, BJP ने यहां 97 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर आज जीत हासिल की है। माना जा रहा है कि, अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है। फिलहाल 18 सीटों पर नतीजे आने बाकी हैं। लेकिन ‘आप’ का बहुमत और उनकी जीत साफ़ है 

    आज AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। भाजपा ने 97 सीटें, कांग्रेस ने 7 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। इसके साथ ही आज डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।

    MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली का दिल यानी नगर निगम पर जीत हासिल करने में सफल रही है।BJP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “15 साल की सत्ता विरोधी लहर के बावजूद हमारा प्रदर्शन बेहतर है। हमने नगर निगमों में दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया, लेकिन शायद कुछ लोग खुश नहीं हैं। हालांकि, BJP के खिलाफ कोई नाराजगी नहीं है।”

    जानकारी दें कि, दिल्ली MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज है। लेकिन अब जब परिणाम आ गए हैं तो, ‘आप’ इस बार BJP के 15 साल के शासन को समाप्त करने में सफल रही है।