AAP
Pic : ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज जहां दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी शानदार जीत दर्ज की। वहीं अब तक पार्टी ने अब तक 250 में से 232 सीटों पर आए नतीजों में जरुरी 134 सीट हासिल कर ली हैं। इसके साथ ही आज ‘आप’ ने जीत के साथ ही जरुरी बहुमत का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वहीं, BJP ने यहां 104 और कांग्रेस ने 7 सीटों पर आज जीत हासिल की है।

    इस शानदार जीत के बाद, आज ‘आम आदमी पार्टी’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, “मैं सबसे पहले दिल्लीवालों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी जीत के लिए और इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए लोगों का धन्यवाद करता हूं। आम आदमी पार्टी सरकार ने लाखों करोड़ों बच्चों का भविष्य बनाया। हमने लोगों के फ्री और अच्छे इलाज का इतंजाम किया। हमारी सरकार ने लोगों को 24 घंटे बिजली दी और फ्री बिजली दी है।”

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, “दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।”

    वहीं डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।” इसके पहले आज डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे निगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल को जिताया। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।

    उधर पंजाब CM और आप नेता ने कहा कि, “मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है। जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।”

    जानकारी दें कि, MCD की 250 सीटों पर 4 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन चुनाव में 250 वार्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे। दिल्ली एमसीडी पर पिछले 15 साल से बीजेपी काबिज थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी दिल्ली का दिल यानी नगर निगम पर जीत हासिल करने में सफल रही है।