Photo:ANI
Photo:ANI

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly) में गुरुवार को एक ‘गुप्त सुरंग’ (Tunnel) मिली है। बताया गया है कि, यह सुरंग लाल किले तक जाती है। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल के हवाले से ANI ने बताया है कि, यह सुरंग दिल्ली विधानसभा से लाल किले तक जुड़ती है।

    राम निवास गोयल ने कहा है कि, हालांकि फिलहाल इसके इतिहास पर कोई स्पष्टता नहीं है, लेकिन सुरंग का इस्तेमाल अंग्रेजों ने स्वतंत्रता सेनानियों को स्थानांतरित करते समय प्रतिशोध से बचने के लिए किया था।

    राम निवास गोयल ने बताया कि, जब वे साल 1993 में विधायक बना थे, तब उन्होंने सुरंग के बारे में अफवाह सुनी थी, तब बताया जाता था कि, सुरंग विधानसभा से होते हुए लाल किले तक जाती है।

    राम निवास गोयल ने कहा, “मैंने सुरंग के इतिहास के बारे में खोज करने की कोशिश की लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं मिली।

    गोयल ने कहा कि, हम सुरंग के मुंहाने को ढूंढ ने में कामयाब रहे, लेकिन अब आगे इसे नहीं खोदेंगे क्योंकि इससे मेट्रो परियोजनाओं और सीवर स्थापना के कारण सुरंग के रास्ते नष्ट हो गए हैं।

    उन्होंने बताया, जल्द ही हम इसे फिर से तैयार करेंगे और जनता के लिए भी खोलेंगे। अगले वर्ष 15 अगस्त तक इसे रिस्टोर करने की उम्मीद है।