घना कोहरा (Photo Credits-ANI Twitter)
घना कोहरा (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), दिल्ली (Delhi) सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में आने वाले दो दिनों तक ठंड (Cold Wave) बढ़ने वाली है। इसे लेकर आईएमडी (IMD) ने अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही राजधानी दिल्ली (Delhi) में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बारिश नहीं होगी। 

    ज्ञात हो कि आईएमडी ने कहा कि उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और वेस्टर्न यूपी में दो दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। साथ ही आने वाले तीन दिनों तक इन इलाकों में सुबह और शाम में घना कोहरा छाया रहने वाला है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी आज तापमान गिरने की आशंका है। यहां भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 

    मौसम विभाग ने यह भी का कि दिल्ली, यूपी सहित कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से आज राहत मिलेगी। लेकिन ठंड और कोहरा छाया रहेगा। जबकि आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में आज तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। राजधानी में आज नतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।