Ahmedabad It is against Islam to give election tickets to Muslim women', says Shahi Imam Shabbir Ahmed Siddiqui
Photo: @ANI/ Twitter

    Loading

    अहमदाबाद: अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने रविवार को कहा कि, मुस्लिम महिलाओं को चुनाव में टिकट देते हैं। वो इस्लाम के खिलाफ है और धर्म को कमजोर कर रहे है। इससे पहले शाही इमाम ने शनिवार को गुजरात चुनाव को लेकर एक संदेश साझा किया था। जिसमें उन्होंने मुस्लिमों को एकजुट होकर वोट डालने की अपील की।

    मीडिया से बातचीत करते समय शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने कहा कि,  जो लोग मुस्लिम महिलाओं को चुनावी टिकट देते है। वो इस्लाम के खिलाफ हैं। वे धर्म को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, क्या कोई आदमी नहीं बचा है, जिसे टिकट दिया सके। 

    उन्होंने आगे कहा कि, ‘अगर आपने इस्लाम की बात लाई है तो मैं आपसे कहना चाहूंगा कि अभी आपने नमाज के दौरान देखा कि एक भी औरत आपको नहीं नजर आई। इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज की होती है। अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना जायज होता तो उन्हें मस्जिद से नहीं रोका जाता। मस्जिद से रोक दिया गया क्योंकि इस्लाम में औरत का एक मकाम है।’

    सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीट पर पहले चरण में एक दिसंबर को मतदान हुआ था। पहले चरण में औसत मतदान 63.31 प्रतिशत दर्ज किया गया था।  दूसरे चरण में जिन शेष 93 सीट पर मतदान होगा, उसके लिए 61 राजनीतिक दलों के 833 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव निकाय के अनुसार, उम्मीदवारों में 285 निर्दलीय भी शामिल हैं।   

     भाजपा और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ सभी 93 सीट पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस 90 सीट पर चुनाव लड़ रही है और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने दो सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।  सोमवार को जिन 93 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, वे अहमदाबाद, वडोदरा, गांधीनगर और अन्य जिलों में फैले हुए हैं।