ईसाई संगठन जबरन धर्म परिवर्तन का डाल रहा था दबाव, नाबालिक लड़कियों से भी करते थे छेड़छाड़, मामला

    Loading

    मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जबरन धर्म परिवर्तन (forced conversion) करने का एक मामला सामने आया है। यही नहीं नाबालिक लड़कियों के साथ छेड़छाड़ (molestation) भी किया जाता था।  इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रदेश के दमोह में एक ईसाई संगठन (Christian organization) के खिलाफ कथित रूप से लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने और नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। 

    मध्य प्रदेश के दमोह में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक शिकायतकर्ता का कहना है कि यह 6-7 साल पहले हुआ था, अब वे हमें चर्च आने के लिए मजबूर कर रहे हैं। काम के लिए उनके पास गए लेकिन उन्होंने यह नहीं कहा कि वे ऐसा करेंगे।

    मध्य प्रदेश के दमोह में जबरन धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। अभिषेक तिवारी (CSP, दमोह) ने बताया कि मामले में दमोह में यीशु नामक एक स्थानीय संस्था है जो लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उन्हें ईसाई बना रही थी। हमने 8 लोगों के ऊपर प्रकरण नामजद किया है।

    अभिषेक तिवारी के मुताबिक, दोनों पक्षों को सुना गया। जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष सही साबित हुआ। जांच में यह भी पाया गया कि धर्मांतरण के बाद जो बच्चियां इन संस्था के अधिकारियों के साथ चर्च जाया करती थी उनके साथ छेड़खानी भी की गई है। मामले में आगे की गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई जारी है।