शिवराज सरकार के दो साल पूरे होने पर मनाया गया लोक कल्याण दिवस, सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो

    Loading

    भोपाल: मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के 2 साल पूरे हो गए। शिवराज सरकार के दो साल पूर्ण होने को प्रदेश में ‘लोक कल्याण दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। तख्तापलट के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चौथे कार्यकाल के दो साल 23 मार्च को पूरे हो गए। कांग्रेस से BJP में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का समर्थन मिलने के बाद कमलनाथ सरकार गिरी थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज चांदबाड़ी मैदान, भोपाल में आयोजित ‘लोक कल्याण दिवस’ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।  इस अवसर पर नरेला विधानसभा के छोला चांदबाड़ी मैदान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया ऐप कू पर ‘लोक कल्याण दिवस’ कार्यक्रम  एक वीडियो भी शेयर किया।

    मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 2 साल पूरे होने पर बीजेपी 2 साल की उपलब्धियां गिना रही है। प्रदेश में 24 मार्च को जिला स्तर पर बीजेपी के नेता सरकार के कामकाज गिनाएंगे। मप्र जनसंपर्क विभाग द्वारा सोशल मीडिया ऐप कू पर सरकार की उपलब्धियों का एक पोस्टर शेयर कर लिखा कि सुशासन से समृद्धि का परिवेश। आत्मनिर्भर बन रहा मध्यप्रदेश।

    बता दें कि शिवराज सरकार के 2 साल पूरे होने पर बीजेपी कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम किए जाएंगे। जनता के माध्यम से मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी जाएगी। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की ब्लॉक और बूथ स्तर पर जोर शोर से प्रसारित की जाएगी। मप्र जनसंपर्क विभाग द्वारा आज चांदबाड़ी मैदान, भोपाल में आयोजित ’लोक कल्याण दिवस’ कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया एप कू पर शेयर किया गया है।

    दो साल पूरे होने पर शिवराज ने कहा कि प्रदेश की जनता का समर्थन मिला है। केंद्रीय नेतृत्व से बड़ा संबल बना है। सरकार और संगठन की पूरी टीम मिलकर आदर्श तरीके से काम कर रही है। मैं बहुत सौभाग्यशाली व्यक्ति हूं। जिसके साथ ऐसी टीम है, जो बेहतर काम कर रही है।