इंदौर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इंदौर में महज 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से ही परिजनों और इलाके में आक्रोस का माहौल है। पुलिस (Police) ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया है। इस मामले में पूछताछ चल रही है।
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। ACP निहित उपाध्याय ने कहा कि कार्रवाई करते हुए हमने एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पूछताछ जारी है, यह व्यक्ति पहले भी धारा 376 के एक केस में आरोपी रहा है।
मध्य प्रदेश: इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया, आरोपी गिरफ़्तार।
ACP निहित उपाध्याय ने कहा, "कार्रवाई करते हुए हमने एक मुख्य आरोपी को गिरफ़्तार किया है। पूछताछ जारी है, यह व्यक्ति पहले भी धारा 376 के एक केस में आरोपी रहा है।" pic.twitter.com/8B2rtl1Lyt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 13, 2022
बता दें कि कुछ दिन पहले इंदौर में एक और घटना सामने आई थी जिसमें यहां 8 साल की एक मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपहरण (Kidnap) किया गया। इसके बाद उसके साथ रेप (Rape) करने का प्रयास किया गया लेकिन पास में गुजर रहे नागरिक के जागरूकता की वजह से बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
देश के सबसे स्वच्छ शहर मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदी मानसिकता वाले लोगों द्वारा जमकर गंदगी फैलाई जा रही है। इस गंदगी को साफ करने की सख्त जरूरत है क्योंकि शहर से एकबार फिर से शर्मसार कर देने वाली एक तस्वीर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से हो रही इस तरह की घटनाओं से पुलिस प्रसाशन पर चैलेंज हो गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में शख्त कार्रवाई करने की बात कही है।