अलीराजपुर में आदिवासी लड़की के साथ हुए उत्पीड़न का मामला गरमाया, शिवसेना नेता ने मुख्यमंत्री शिवराज को लिखा पत्र

    Loading

    भोपाल: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी लड़की के साथ सरे आम छेड़छाड़ और बलात्कार करने का मामला गर्माता जा रहा है। वहीं अब इस मामले पर शिवसेना भी कूद गई है। विधान परिषद उपाध्यक्ष नीलम गोहे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने आरोपियों के पहचान कर जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। 

    गोहे ने अपने पत्र में लिखा, “देश में आज भी महिला सुरक्षा का मसला बेहद गंभीर और चौंकाने वाला है। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के वालपुर में मेले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ युवकों ने एक लड़की का यौन शोषण किया है।” मालूम हो कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अब शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    उन्होंने आगे लिखा, “मेला देखने आई युवतियों को जबरन अश्लील हरकतें का सामना करना पड़ा। इस दौरान सड़कों पर भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उनमें से कुछ ने घटना का वीडियो बना लिया है तो कुछ लड़कों ने बिना किसी झिझक लड़की को छूने की कोशिश की।”

    गोहे ने मांग करते हुए कहा, “आरोपी की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। वीडियो हर जगह वायरल होने के साथ ही लड़कियों के दिमाग पर इसका गहरा असर होता है। मध्य प्रदेश में लगने वाले सभी मेलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।  इसी के साथ शिवसेना नेता ने महाराष्ट्र की तरह मध्य प्रदेश को भी शक्ति अधिनियम लागू करने की मांग की है। 

    क्या है मामला?

    मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक शर्मसार करने वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक ने लड़की को दौड़ाया और उसका उत्पीड़न किया। इसके कुछ ही देर बाद एक और युवक ने लड़की को घसीट कर अपने साथियों के बीच लग गया और उसके सभी साथियों ने लड़की के साथ ज्यादती की। यह वीडियो कुछ दिनों पहले आयोजित हुए भगोरिया महोत्सव का बताया जा रहा है।