In Arunachal Pradesh, the number of corona infected increased to 32,692, 209 new cases were reported in the last 24 hours
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 1,632 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 40 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 65,99,850 और मृतकों की संख्या 1,39,965 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,744 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक कुल 64,32,138 लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.46 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    फिलहाल में राज्य में 24,138 एक्टिव केस हैं और इन सभी का इलाज चल रहा हैं। वहीं 1,98,958 होम क्वारंटाइन और 998 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि गुरुवार को राज्य में 1,573 मामले सामने आए थे और 39 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 2,968 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।

    मुंबई में मिले 421 पॉजिटिव केस

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 421 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5 की मौत हो गई। इसके अलावा 490 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,52,807 हो गई हैं, जबकि 16,202 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,29,621 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 4,461 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

    मुंबई में आज 38,242 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 111,34,004 नमूनों की जांच की जा चुकी है।