Corona Death in Maharashtra
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2024 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से पांच मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,55,989 और मृतक संख्या 1,48,129 हो गई है।

    2,190 लोग कोरोना से उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,190 लोग कोरोना से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,95,954 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.01% और डेथ रेट 1.83% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 11,906 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में बढ़ रहे केस

    मुंबई में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 446 नए मामले सामने आए हैं और दो मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या 1,126,596 और मृतक संख्या 19,656 पर पहुंच गई है। शहर में आज 288 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,104,549 हो गई है। फिलहाल शहर में 2,391 एक्टिव मरीज है।