
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) से एक बेहद ही चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक गर्भवती महिला ने कुंए में छलांग (Pregnant Woman Jumped in well) लगा दी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। इस महिला का नाम निकिता ठोंबरे (Nikita Thombare) बताया जा रहा है। जो अपने बच्चे को लेकर हमेशा तनाव में रहती थी। उसने बच्चे को जन्म देने से पहले कुएं में छलांग लगा दी। जिसकी वजह से महिला की डिलीवरी पानी में ही हो गई।
दरअसल, निकिता 9 महीने की प्रेग्ननेंट थी। इस बच्चे से पहले उनके दो बच्चों ने जन्म लिया था। जिसमें से उसके एक साल के बेटे की अचानक मौत हो गई थी और उसके बाद 8 महीने की बेटी भी अचानक दम तोड़ दी थी। इन दोनों घटनाओं ने उसे अंदर ही अंदर तोड़ दिया था। यही वजह है कि 27 साल की निकिता अक्सर अपने होने वाले बच्चे को लेकर तनाव में रहती थी।
कहीं इस बच्चे के साथ भी ऐसी कोई घटना ना हो जाए। इस दौरान उसके आस पास के भी जो लोग उससे मिलने आते थे। वो भी उसे पुरानी घटनाओं के बारे में याद दिला देते थे। आस पास के लोगों का कहना है कि निकिता की ऐसी हालत की वजह से उसके घर-परिवार वाले हमेशा उसके आसपास रहकर विशेष ख्याल रखते थे।
इसी सब के बीच निकिता बच्चे को जन्म देने से पहले कुएं में छलांग लगा दी और उसकी डिलीवरी भी पानी में ही हो गई। जिसके बाद मां और बच्चा दोनों की ही पानी में डूबने की वजह से मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया।