corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) फिर एक बार तेजी से पैर पसार रही है। एक्टिव केस की संख्या सात हजार के करीब पहुंच गई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के करीब 1494 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,93,197 और मृतक संख्या 1,47,866 पर पहुंच गई है।

    614 कोरोना से उबरे

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 614 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,38,564 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 6,767 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 98.04% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 961 नए केस

    राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में 961 नए मामले और एक मौत दर्ज की गई है। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,069,858 हो गई है। शहर में अब तक 16,569 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 374 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,045,409 हो गई है। फिलहाल शहर में 4,880 एक्टिव मरीज है।