fadnavis

Loading

अहमदनगर: महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति (Politics) में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिला रहा है। कभी कोई नेता अपनी पार्टी को छोड़ किसी और का हाथ थाम रहा है। तो कभी कोई ऐसे बयान दे रहा है। जिसके बाद राज्य में सियासी हलचल देखने को मिलती है। अब ऐसा ही एक बयान भाजपा (BJP) के अहमदनगर के दक्षिण सांसद सुजय विखे पाटिल ने (MP Sujay Vikhe Patil) दिया है। उन्होंने कहा कि, ‘फडणवीस एक जादूगर हैं, वह कब क्या करेंगे कुछ बता नहीं सकते। उन्होंने इससे पहले भी ऐसा ही जादू किया है।’

हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) नॉट रिचेबल हो गए थे। इसी बात को लेकर अब विखे पाटिल ने कहा कि विष्य में कुछ भी हो सकता है। वहीं उन्होंने महाविकास अघाड़ी के बारे में भी बात की। शहर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की।

विखे पाटिल ने कहा कि, ‘अजित पवार के मोबाइल रेंज नहीं होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने आगे कहा कि यह एनसीपी का आंतरिक मामला है। लेकिन, मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए यह बात सिर्फ उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ही जानते हैं। लेकिन, फडणवीस तो जादूगर हैं, कह नहीं सकते कि वह किस तरह का जादू करेंगे। वह पहले भी जादू कर चुके है। तो जादूगर खुद तय करता है कि भविष्य में क्या जादू करना है। मैं कुछ नहीं कह सकता, मैं उसके अधीन काम करता हूं। महाविकास अघाड़ी में पहले से ही कई दिक्कत है। इसलिये अब चरणों में यह नाराजगी सामने आ रही है।’  

राज्य में भाजपा (BJP) और शिवसेना (Shiv Sena) की सरकार आने के बाद से राज्य में जो काम हो रहे हैं, उससे महाविकास अघाड़ी को डर लग रहा है। किसानों को लेकर फैसला हो या अन्य फैसले सरकार ने लिए हैं। इससे उनकी नींद उड़ गई है। बीजेपी सांसद सुजय विखे ने महाविकास अघाड़ी की आलोचना करते हुए कहा है कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें और हम अपना काम जारी रखेंगे।