Wardha Corona

Loading

अमरावती. संभाग के प्रत्येक जिले में कोरोना के मरीज भले की तेजी से बढ़ रहे हो, लेकिन कोरोनामुक्त होनेवाले मरीजों की संख्या भी दिन ब दिन बढ़ रही है. बुधवार 24 जून तक संभाग के 5 जिलों में कोरोना पाजिटिव की संख्या 2,246 हो गई है, जिसमें से 65 प्रतिशत यानी 1,467 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. जबकि 108 की मौत हुई है. शेष 671 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है.

अकोला अव्वल
संभाग में सर्वाधिक मरीज अकोला जिले में पाए गए हैं. यहां अब तक कुल 1,293 पाजिटिव मरीज पाए गए है, जिनमें से 826 स्वस्थ हुए है. शेष 402 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है. उसी प्रकार अमरावती जिले में 121, यवतमाल में 80, बुलढ़ाणा में 35 तथा वाशिम में 33 एक्टिव मरीज है. 

108 कोरोनाग्रस्तों की मौत
संभाग में अब तक 108 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है, जिसमें सर्वाधिक मौतें 65 अकोला में दर्ज हुई, जबकि अमरावती में 19, यवतमाल, बुलढ़ाणा में 10-10 तथा वाशिम जिले में 4 मौतें हुई हैं. 

जिला निहाय मरीजों की वर्तमान संख्या

जिला कुल मरीज ठीक हुए मृत एक्टिव मरीज

अमरावती 452     312 19          121

अकोला         1,293                826         65         402

यवतमाल          249          159 10         80

बुलढ़ाणा          167 122 10        35

वाशिम          85 48 04        33

कुल                 2,246       1,467 108         671