Amravati Rape Case
तवे पर बैठने वाला ढोंगी बाबा (डिजाइन फोटो)

Loading

अमरावती: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर तवे पर बैठने वाले ढोंगी बाबा का वीडियो वायरल हुआ था। आज उसी बाबा को लेकर एक सनसनीखेज खबर (Amravati Rape News) सामने आ रही है। दरअसल एक महिला ने महिला ने तवे वाले बाबा के नाम से मशहूर इस ढोंगी बाबा के खिलाफ रेप (Baba raped a woman) का मामला दर्ज कराया था।

ऐसे में अब इस मामले में बलात्कारी ढोंगी बाबा को 18 दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी सामने आ रही है कि बलात्कार के इस मामले में ढोंगी बाबा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आइए जानते है क्या है पूरा माजरा… 

3 महीने महिला से दुष्कर्म 

चौंकाने वाली घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि यह घटना महाराष्ट्र के अमरावती जिले के मार्डी में हुई है। इसमें गुरुदास बाबा उर्फ सुनील कवलकर, जो तवे वाले बाबा के नाम से मशहूर हुआ, उसने मध्य प्रदेश की एक महिला के साथ अपने आश्रम में लगातार तीन महीने तक बलात्कार किया। ऐसे में अब यह घटना उजागर हुई है। 

पति का इलाज कराने आई थी महिला 

इतना ही नहीं बल्कि इस ढोंगी बाबा ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया था। इस मामले में उसने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला के पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं था, अपने अपने पति की बीमारी का इलाज कराने के लिए पीड़ित महिला इस ढोंगी बाबा के पास आई थी।

 Rape
3 महीने महिला से लगातार रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ढोंगी बाबा फरार

लेकिन ढोंगी बाबा ने महिला का फायदा उठाया। इतना ही नहीं इसढोंगी बाबा ने पीड़िता को बार-बार प्रताड़ित किया। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने 25 जनवरी को कुरहा थाने में बाबा की प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होते ही यह ढोंगी बाबा फरार हो गया। 

भोपाल से किया गिरफ्तार 

लेकिन पुलिस हार नहीं मानी जी हां पुलिस ने ढोंगी बाबा को अमरावती लोकल क्राइम ब्रांच ने भोपाल के एक लॉज से गिरफ्तार किया है। फिलहाल इस ढोंगी बाबा को अमरावती लाया गया है और हैरानी की बात यह भी है कि इस ढोंगी बाबा ने अपना पूरा हुलिया बदल लिया था ताकि पुलिस उसे पहचान सके। उसने अपनी दाढ़ी और हेयर स्टाइल बदल लिया था। 

जांच में जुटी पुलिस 

इस बीच पुलिस ढोंगी  बाबा को गिरफ्तार करने के बाद जांच कर रही है कि उससे कोई और सबूत मिले या नहीं। कोर्ट ने ढोंगी  बाबा को 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना से अमरावती के लोग दंग है।