महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिककुमार पांडेय पर हमले की कोशिश, अधिकारियों ने शुरू किया काम बंद आंदोलन

    Loading

    औरंगाबाद : अपने केबिन से निकलकर घर जा रहे महानगरपालिका कमिश्नर आस्तिककुमार पांडेय (Municipal Commissioner Astikkumar Pandey) पर पानी प्रशन को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे दो सामाजिक कार्यकर्ताओं (Social Workers) ने हमले करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद महानगरपालिका (Municipal Corporation) में काफी देर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। घटना के खिलाफ महानगरपालिका अधिकारियों (Officers) और कर्मचारियों (Employees) ने जब तक हमला करने का प्रयास करने वालों पर कड़ी कार्रवाई (Strict Action) नहीं की जाती, तब तक काम बंद आंदोलन (Work-off Movement) शुरु किया। जिसके चलते देर शाम तक महानगरपालिका में अफरा-तफरी (Chaos) का माहौल था। 

    गौरतलब है कि महानगरपालिका कमिश्नर अपने कैबिन में नियमित काम-काज कर रहे थे, उसी समय सामाजिक कार्यकर्ता राहुल इंगले और उसका साथीदार योगेश हरीशचन्द्र मगरे निवासी एन-2 ने कमिश्नर से मिलने पहुंचे। उन दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने साथ अपनी मांगों का एक पैनल लेकर आए थे। उस समय राहुल इंगले ने अपनी मांगे रखा। तब कमिश्नर का ने कहा कि वे उनकी समस्याओं से अवगत है। मैं संबंधित अधिकारियों को कहकर आपकी समस्या को हल कर दूंगा। कमिश्नर द्वारा समझाने के बावजूद सामाजिक कार्यकर्ता राहुल इंगले और उसका साथीदार योगेश हरीशचन्द्र मगरे ने अभ्रद व्यवहार शुरु किया। बल्कि, कमिश्नर जब अपने घर जाने निकले तब राहुल इंगले ने अपने साथ लाया पैनल जबरन कमिश्नर को देने का प्रयास किया। विशेषकर, उसी समय राहुल इंगले का साथिदार योगेश मगरे पैनल जबरन देने के मामले का फोटो मोबाइल में शूट कर रहा था। जिससे कमिश्नर आस्तिककुमार पांडेय गुस्सा गए। उन्होंने वीडियो शूटिंग कर रहे मगरे को समझाने का प्रयास किया। बल्कि, उसके साथ सख्ती से पेश भी आए। इसके बावजूद वह शूटिंग कर रहा था। 

    इस घटना के बाद महानगरपालिका कमिश्नर पांडेय ने उन दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं  पर हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना के चलते महानगरपालिका में काफी देर अफरा-तफरी का माहौल था। उधर, महानगरपालिका कमिश्नर के साथ स्थित पुलिस कर्मचारी और महानगरपालिका के सुरक्षा रक्षकों ने उन दोनों सामाजिक कार्यकर्ता को बाजू कर पूछताछ करने पर उन्होंने चीख पुकार कर हंगाम करने का प्रयास किया। जिससे स्थिति और बिगड़ी। 

    अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया निषेध-शुरु किया काम बंद आंदोलन 

    चंद मिनटों में ही यह खबर महानगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों को पता चलते ही उन्होंने मुख्यालय के सीडियों पर ही काम बंद आंदोलन शुरु किया। पूरी एक जूटता के साथ महानगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने आंदोलन शुरु किया। जिससे दोपहर से महानगरपालिका का काम-काज ठप्प था। उधर, महानगरपालिका के सुरक्षा रक्षक शेकनाथ किसान तांदलेे और सुखदेव केशव बनकर ने दी शिकायत पर सिटी चौक थाना में उन दोनों सामाजिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। काम बंद आंदोलन के दरमियान महानगरपालिका के शहर अभियंता सखाराम पानझडे ने बताया कि इस घटना से महानगरपालिका अधिकारियों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस उन दोनों अभियुक्तों पर सख्त कार्रवाई करें।