
छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका के प्रशासक जी. श्रीकांत (G Sreekanth) सहित शहर अभियंता एबी देशमुख, स्मार्ट सिटी की मीडिया विश्लेषक अर्पिता शरद 24 से 30 सितंबर तक जर्मनी (Germany) में होने वाले आयोजन में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना हुए। जर्मनी के इंगोलस्टार शहर (Ingolstadt City) में एशिया के महानगर पालिकाओं के परिषद (Council of Metropolitan Municipalities of Asia) का आयोजन किया गया है।
इस परिषद में स्थानीय मनपा के प्रशासक, शहर अभियंता व स्मार्ट सिटी मीडिया कनवेशन आयोजन में शामिल होंगे। छत्रपति संभाजीनगर और जर्मनी का इंगोलस्टार शहर सिस्टर सिटी है। इस शहर में एशिया की महानगर पालिका की परिषद का आयोजन किया गया है। इस परिषद के लिए प्रशासक जी. श्रीकांत को आमंत्रित किया गया था।