सियाम के अध्यक्ष बने कागलीवाल

Loading

औरंगाबाद. सीड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ महाराष्ट्र यानी सियाम के अध्यक्ष पद पर नाथ बायोजिन लि. के सतीश कागलीवाल और  उपाध्यक्ष पद पर समीर मुले और रितेश मिश्रा, सचिव पद पर मुकुंद करवा और कोषाध्यक्ष पद पर सचिन बालिंगे का चयन किया गया। सियाम की 7वीं आम सभा तत्कालीन अध्यक्ष अजीत मुले के अध्यक्षता में नाथ बायोजीन ई लि. के सभागृह में संपन्न हुई। सभा में सतीश कागलीवाल, रितेश मिश्रा, समीर मुले, समीर अग्रवाल, मुकुंद करवा, प्रभाकर शिंदे सहित 17 बीज कंपनियों के सदस्य उपस्थित थे। 17 सदस्यों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हिस्सा लिया।  सियाम के कार्यकारी संचालक डॉ. शा.द. वानखेडे ने सभी  का स्वागत किया। सचिव रितेश मिश्रा ने सालाना रिपोर्ट पेश की। साथ ही 2019-20 साल का लेखा- जोखा  के अलावा ऑडिट पेश किया.

वहीं,  2020-21 का सालाना बजट पेश किया. उसे आमसभा ने सर्व सम्मति से मान्यता दी। आमसभा के अध्यक्ष अजीत मुले ने कहा कि लॉकडाउन काल में भी बीज उद्योग ने अड़चनों पर मात देकर किसानों को समय पर बिजों की आपूर्ति की। कृषि विभाग और सरकार ने सहकार्य करने को लेकर अजीत मुले ने आभार माना।

नियमिति कामकाज के बाद सियाम के 2020-22 समयावधि के चुनाव काम के लिए नियुक्ति की गई। समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश की। चुनाव समिति में महेन्द्र देशमुख और संतोष जोशी शामिल थे। सियाम के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ सतीश कागलीवाल का नामांकन पत्र मिलने पर उनकी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई। सियाम  के पदाधिकारियों चयन के अलावा सदस्य के रुप में प्रभाकर शिंदे, राघवेन्द्र जोशी, वैभव काशिकर को शामिल किया गया। समीर अग्रवाल और किशोर वीर को निमंत्रित सदस्य के रुप में मान्यता दी गई। मुकुंद करवा ने आभार माना।