अंबादास दानवे

Loading

छत्रपति संभाजीनगर: आज से करीब 8 वर्ष पूर्व शहर में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक ली गई थी। उस बैठक में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री व वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने 41 हजार करोड रुपए के विशेष पैकेज की घोषणा की थी।  देवेन्द्र फडणवीस की घोषणा को 8 साल गुजर गए। उस घोषणा के अधिक तर प्रकल्पों पर अब तक काम शुरु नहीं हुआ है।  

 

8 वर्ष पूर्व जो निर्णय शहर में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल बैठक में लिए थे, उन्हें ही सरकार ने पूरा किया तो मराठवाडा का बड़े पैमाने पर विकास होगा। ऐसे में सरकार ने गत बैठक में घोषित किए गए प्रकल्पों को ही पूरा करने की मांग राज्य विधान मंडल के विरोधी पक्ष नेता अंबादास दानवे ने आयोजित प्रेस वार्ता में की।

 

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर दानवे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 8 वर्ष पूर्व शहर में ली गई बैठक में राज्य सरकार ने मराठवाडा के विकास के लिए कई प्रकल्पों की घोषणा की थी।  उसमें 90 फिसदी प्रकल्प अधुरे ही है। कई प्रकल्पों को आज तक निधि भी नहीं मिली. राज्य की वर्तमान शिंदे सरकार में फडणवीस उपमुख्यमंत्री ऐसे उन्हें अब इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।