Aurangabad Municipal Corporation keeps a close watch on 33 people from Britain

    Loading

    औरंगाबाद : शहर के करदाताओं की ओर बड़े पैमाने पर संपत्ति कर (Property Tax) राशि बकाया है। बकाया करों की राशि वसूलने  के लिए  महानगरपालिका प्रशासन (Municipal Administration) द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे है। इसके लिए महानगरपालिका उपायुक्त अपर्णा थेटे के नेतृत्व में विशेष उड़न दस्ते का गठन किया गया है। इस दल ने बीते एक पखवाड़ा में 16 संपत्तियों को सील करने के साथ ही 13 नल कनेक्शन कट किए। वहीं, 62 लाख रुपए से अधिक का राजस्व भी वसूला। 

    महानगरपालिका उपायुक्त अपर्णा थेटे ने बताया कि शहर धारकों की ओर संपत्ति और पेयजल आपूर्ति कर की बकाया राशि का आंकड़ा 462 करोड़ तक पहुंचा है। बीेते 10 सालों से महानगरपालिका प्रशासन आम सभा द्वारा दिया हुआ टार्गेट वसूलने में कामयाब नहीं रहा। बकाया राशि का आंकड़ा आए दिन बढऩे से प्रशासन के समक्ष बकाया करों की राशि वसूलने में कई दिक्कते निर्माण हो रही है। कई संपत्ति धारकों ने कर वसूली और बकाया को लेकर आक्षेप दर्ज किया है। उस पर सुनवाई लेने का काम उपायुक्त थेटे के मार्गदर्शन में जारी है। थेटे ने बताया कि बकाया करों की राशि भरने में टालमटोल की नीति अपनानेवालों पर कार्रवाई का सिलसिला महानगरपालिका प्रशासन ने शुरु किया  है। 

    वसूली के लिए विशेष उड़न दस्ते का गठन 

    बकाया राशि का ग्राफ आए दिन बढ़ने से चिंतित  महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय ने उपायुक्त अपर्णा थेटे को वसूली का ग्राफ बढ़ाने के लिए विशेष उड़न दस्ते का गठन करने का आदेश दिया। इस दल की ओर बकाया वाले व्यावसायिक संपत्ति धारकों की सूची सौंपी गयी है। उड़न दस्ते के अधिकारी और कर्मचारी बकायादारों को  तत्काल बकाया राशि भरने के लिए बाध्य कर रहे है। जो बकायादार करों की राशि भरने में टालमटोल की नीति अपना रहा है, उसकी संपत्ति सील करने और नल कनेक्शन तोड़ने का सिलसिला जारी है। बीते एक पखवाड़े में विशेष उड़न दस्ते ने 16 संपत्तियां सील करने के साथ ही 13 नल कनेक्शन तोड़े है।

    कार्रवाई टालने के लिए बकायादार संपत्ति धारकों ने महानगरपालिका की तिजोरी में 62 लाख 9 हजार 100 रुपए अदा किए। वर्तमान में महाहनगरपालिका की ओर से बकाया राशि पर 75 प्रतिशत ब्याज माफ करने की योजना भी जारी है। इस योजना का लाभ उठाकर शहरवासी बकाया करों की राशि तत्काल अदा कर महानगरपालिका को सहकार्य करने की अपील महानगरपालिका प्रशासक आस्तिक कुमार पांडेय, उपायुक्त अपर्णा थेटे ने की है।