Vaccine
Representative Image

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र ने मंगलवार को 3 करोड़ से अधिक लोगों को COVID-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया जा चूका है। CoWIN प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 6,61,22,838 लोगों ने पहली खुराक ली है, जबकि 3,01,45,491 लोगों ने वैक्सीन की दोनों खुराक ली हैं। राज्य में अब तक कुल 9,62,68,329 खुराकें दी जा चुकी हैं।  

    इसी बिच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर किया,  उन्होंने लिखा, “आज, महाराष्ट्र ने पूरी तरह से टीकाकरण वाले 3 करोड़ नागरिकों के मील के पत्थर को पार कर लिया है, जो देश के किसी भी राज्य के लिए सबसे अधिक है। यह हमारी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हम जल्द ही पूरे महाराष्ट्र में टीकाकरण का लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

    महाराष्ट्र के पर्यावरण और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राज्य में हर नागरिक को जल्द से जल्द टीका लगाने के लिए काम कर रही है।

    देश में दिए गए अब तक कोरोना के 103 करोड़ से अधिक डोज़  

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को कोविड-19 रोधी टीके की 51 लाख खुराक दिये जाने के साथ ही देश में अब तक 103 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। 

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरूआत होने के बाद से 18-44 वर्ष आयु समूह को 41,10,37,440 पहली खुराक और 13,11,13,078 दूसरी खुराक दी गई हैं। अब तक कुल 72,13,19,294 पहली खुराक और 31,35,17,300 दूसरी खुराक दी गई हैं।  इसके साथ कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा मंगलवार को 103 करोड़ (1,03,48,36,594) को पार कर गया है। 

    महाराष्ट्र में 1201  नए मामले 

    बता दें कि  बीते  24 घंटे में महाराष्ट्र में मंगलवार को 1,201 नए COVID-19 मामले दर्ज किए, जिससे सक्रिय मामलों की संख्या 22,981 हो गई। इसके अलावा दिन में 32 कोविड-19 मौतें हुईं है, अब तक कुल 1,40,060  मौते हुई है।

    वहीं मंगलवार को 1,370 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिससे यह संख्या 64,38,395 हो गई। राज्य में रिकवरी रेट 97.48 फीसदी है। राज्य में मामले की मृत्यु दर 2.12% है। वर्तमान में 1,76,191 लोग होम क्वारंटाइन में हैं और 961 लोग संस्थागत क्वारंटाइन में हैं।