rape
File photo

Loading

महाराष्ट्र: वर्तमान में महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में आई एक खबर के मुताबिक, शेगांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बेहोशी की देकर ऐसा घिनौना कृत्य किया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है… 

दरिंदा हुआ गिरफ्तार 

इस मामले में लड़की ने शेगाव पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अत्याचार के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गणेश शेजले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। 

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में मिली जानकारी यह है कि बुलढाणा जिले के शेगांव थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। 50 वर्षीय हत्यारे ने 15 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। इस घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस ने पीड़ित लड़की की तहरीर के आधार पर आरोपी गणेश शेजले के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।