Representative Image
Representative Image

Loading

चंद्रपुर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के चंद्रपुर (Chandrapur) जिले से एक बेहद भयानक घटना सामने आई है। जहां पर एक तेंदुए (Leopard) ने महज के पांच साल के एक बच्चे पर अटैक (Leopard attack) कर दिया। तेंदुए ने इस हमले में बच्चे को इतनी बुरी तरह से जख्मी किया कि उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी है। 

दरअसल, मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर) प्रकाश लोनकर ने बताया कि हर्षल कर्मघे साओली तहसील के बोरमाला गांव में अपने घर के पास पेशाब (Toilet) कर रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। लोनकर ने कहा, “घटना बुधवार (Wednesday) शाम को हुई। लड़के का शव उसके घर से कुछ दूर झाड़ियों में मिला। 

उन्होंने यह भी बताया कि उसके परिजनों को 5.25 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।” गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस तरह की ये पहली घटना नहीं है। बल्कि महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों में अब तक ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। (इनपुट-एजेंसी)