महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज पारनेर तालुका के वनकुटे इलाके में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बादल फटने जैसी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। कोई भी किसान सहायता से वंचित न रहे इसके लिए युद्ध स्तर पर पंचनामा बनाकर एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में सहायता राशि का वितरण कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यह आश्वासन दिया। आइए जानते है क्या है पूरी खबर… 

मिलेगी ये सहायता… 

इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने वनकुटे गांव के किसानों और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याओं को जानकर आज अस्थाई रूप से ढहे मकानों का निर्माण कराने का आदेश दिया। उन्होंने वानकुटे में 22 परिवारों को सबरी घरकुल योजना के माध्यम से तत्काल पक्के मकान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

किसानों का हुआ भारी नुकसान 

इस मौके पर राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील, सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल, सांसद सदाशिवराव लोखंडे, संभागायुक्त राधाकृष्ण गेम, कलेक्टर सिद्धाराम सालीमठ, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष येरेकर आदि मौजूद रहे। बता दें कि वनकुटे गांव में बारिश की वजह से मकान गिर गए हैं।  प्याज के साथ ही कलिंगड़, टमाटर, ग्रीष्मकालीन मूंगफली, मक्का, करेला, घास जैसी चारा फसलें नष्ट हो गईं।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गांव के पास हीरामन बंसी बरडे, कचरू विठ्ठल वाघ के ढहे मकानों का निरीक्षण किया। उसके बाद किसान बबनराव रामभाऊ काले, भगा पायघुडे, बबन मुसले और बाबाजी मुसले ने प्याज, मिर्च, अनार, संतरा, आम जैसे फलों की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया और नुकसान की जानकारी ली।