महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना के मामले! 24 घंटे में मिले 311 नए मरीज, अकेले मुंबई में 213 केस

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना ग्राफ में उछाल दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 311 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, महामारी से किसी की मौत नहीं हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,82,169 और मृतक संख्या 1,47,856 हो गई है।

    270 लोग कोरोना से हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 270 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,32,552 हो गई है। इसी के साथ राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,761 हो गई है। यहां आज रिकवरी रेट 98.10% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया।

    मुंबई में 213 नए केस

    राजधानी मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ने लगने हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में 213 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,062,476 हो गई है। शहर में अब तक 16,566 लोगों की महामारी से मौत हुई हैं। शहर में आज 155 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,041,766 हो गई है। फिलहाल शहर में 1,144 एक्टिव मरीज है।